केंद्रीय राज्य मंत्रीअजय भट्ट ने शहीद के घर जाकर दी श्रद्धांजलि,परिजनों से की मुलाकात
केन्द्रीय पर्यटन एव रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हाल ही में शहीद हुए उत्तराखंड मूल के सूबेदार राम सिंह के मेरठ स्थित निवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि शहीद राम सिंह जोकि मूल रूप से उत्तराखंड के पौडी़ जनपद के रहने वाले थे विगत 18 और 19 अगस्त की रात को जम्मू कश्मीर के राजौरी में चले ऑपरेशन में वीरगति को प्राप्त हो गए थे ।
केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनके परिवारजनों से मेरठ स्थित वर्तमान निवास में मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।श्री भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार देश के खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के परिवारों के साथ हर दु:ख-सुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इससे पूर्व उन्होंने शहीद सूबेदार राम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ