के आर सी युद्ध स्मारक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि,सेना की ट्वीड फैक्ट्री का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज प्रातः कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड स्थित युद्ध स्मारक पहुंचे और पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों की राष्ट्र के लिए शहादत को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि पूरे राष्ट्र को भारतीय सेना पर अभिमान है हमारी सेनाएं है तो हमारा राष्ट्र सुरक्षित है आज विश्व भारतीय सेना का लोहा मानता है।

तत्पश्चात कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की ट्वीड फैक्ट्री में पहुंचकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं उनकी पत्नी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तराखंड श्रीमती पुष्पा भट्ट जी ने वीर नारियों को सम्मानित किया एवं उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की ट्वीड फैक्ट्री का निरीक्षण किया एवं वीर नारियों का उत्साह वर्धन किया एवं कहा की कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की शाल एवं ट्वीड फैक्ट्री में बने उत्पाद उत्तम क्वालिटी के उत्पाद है जिन्हें लोग बहुत पसंद करते है।इस दौरान उनके साथ सेना से डिप्टी कमांडेंट कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर कर्नल संजय कुमार यादव एवं अन्य सैनिक अधिकारी एवं सैनिक साथ में रहे।

साथ ही केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत ,सभासद छावनी परिषद मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी, चंद्रशेखर भट्ट, धन सिंह रावत, विमला रावत ,प्रदीप बिष्ट, भुवन जोशी आदि सहित कई कार्यकर्ता साथ में रहे।

बाद में अजय भट्ट ने ताडी़खेत को प्रस्थान किया वहां पहुंचकर गोलज्यू मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। ताडी़खेत व रीची पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया ।

युद्ध स्मारक।मे रक्षा राज्य मंत्री