उत्तराखंड सरकार ने की तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति सम्मान की घोषणा,13जिलों की इन 13 महिलाओं को 8अगस्त को मिलेगा सम्मान
देहरादून -उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं की घोषणा कर दी है।तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला का चयन किया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए विभिन्न जिलों की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपर्युक्त पुरस्कार आठ अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रेरणादायी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है, ताकि उनकी सफलता अन्य महिलाओं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सके।
रेखा आर्या ने कहा कि इसी अवसर पर राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने ले लिए दिया जाएगा हैं। उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
इन्हें मिलेगा इस बार तीलू रौतेली सम्मान
उत्तरकाशी की श्वेता बधानी (स्वतंत्री) को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए
-अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में
-बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा
-चमोली की नंदा सती को संगीत
-चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
-देहरादून की नीतू रानी को शिक्षा एवं बहादुर
-हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा
-नैनीताल की लतिका को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
-पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पंत थपलियाल को खेल समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
-पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य
-रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाज सेवा
-टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र
-उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल

रानीखेत में आकर्षक ताजियों के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को किया गया याद