उत्तराखंड शासन ने उप वन संरक्षक स्तर पर कार्यरत 6आई एफ एस अधिकारियों को दी प्रोन्नति
उत्तराखंड शासन ने उप वन संरक्षक के पद पर कार्यरत 6 आईएफएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। इस संबंध में सचिव वन विजय कुमार यादव ने प्रमोशन आदेश जारी किया है।सचिव वन विजय कुमार यादव द्वारा जारी किए गए आदेश में उत्तराखंड वन विभाग में उप वन संरक्षक के पद पर कार्यरत 6 अधिकारियों को जेड श्रेणी वेतन मैट्रिक्स स्तर 13 के पद पर पदोन्नति दी गई है।
प्रोन्नति सूची में देहरादून में डीएफओ की जिम्मेदारी संभाल रहे नीतीश मणि त्रिपाठी भी शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर चंद्रशेखर सनवाल, नीतू लक्ष्मी, मयंक शेखर झा, कहकशां नसीम और कोको रोसो का नाम भी शामिल है।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ