उत्तरकाशी: एवलांच हादसे में 26 शव बरामद,तीन की खोजबीन जारी

ख़बर शेयर करें -

एवलांच हादसे में अब तक 26 शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें से 4 शवों को घटनास्थल से हर्षिल आर्मी हेलीपैड पहुंचा गया, वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें उत्तरकाशी जिला अस्पताल ला दिया गया है। द्रोपदी का डंडा रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलीकॉप्टरों ने रेस्क्यू के लिये उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

हेलीकॉप्टर द्वारा 4 शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया। लेकिन, खराब मौसम होने के दृष्टिगत उक्त शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को राणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा 4 तारीख को 4 शव, 6 तारीख को 17 और आज अभी तक 7 शवो को निकाल लिया गया है। बाकी लापता 3 की खोज बीन की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad