वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज के युवाओं ने किया रक्तदान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज वाल्मीकि समाज़ के युवाओं ने सेवाभावी पहल करते हुए रक्त दान किया।
स्थानीय गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में वाल्मीकि समाज के युवाओं ने रक्त दान करते हुए महर्षि वाल्मीकि के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए युवा पीढी़ से भी उनके बताए मार्ग को अपनाने का आह्वान किया।रक्त दान करने वालों में जगदीश कुमार, हेमंत कुमार, नितिन कुमार एवं अन्य युवा रहे ।इस अवसर पर मुकेश कुमार, अंकित, दारा भाई, विशाल, कुलदीप कुमार ,नीरज कुमार आदि युवा उपस्थित रहे। चिकित्सालय के सीएम एस डा.के के पांडेय,डा.संदीप दीक्षित ने युवाओं की समाज सेवा की भावना की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad