विजय संकल्प यात्रा का रानीखेत में भव्य स्वागत, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने कांग्रेस को बताया विकास विरोधी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के लिए पहले देश है,फिर पार्टी है और बाद में परिवार है,मौजूदा केंद्र सरकार देश हित में काम कर रही हैं।मोदी जी के नेतृत्व में देश का मस्तक विश्व में ऊंचा हुआ है।केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री यहां विजय संकल्प यात्रा के तहत यहां केमू स्टेशन के निकट एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।इससे पूर्व यहां पहुंची विजय संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त स्वागत किया।यात्रा विजय चौक से आरम्भ होकर सभा स्थल तक पहुंची।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें जनोन्मुखी योजनाओं को आगे रख कर कार्य कर रहीं हैं,जबकि सरकार के जनोपकारी कार्यों से बौखलाई कांग्रेस जनता के बीच अफवाह और दुष्प्रचार करने में मशगूल है और भ्रम जाल फैला रही है।उन्होने कांग्रेस को हमेशा से विकास विरोधी बताते हुए कहा कि विकास के नाम पर छलती आई कांग्रेस के मंसूबे जनता भली भांति समझती है।

इससे पूर्व विजय संकल्प यात्रा का भतरौजखान व ताडी़खेत में भी भव्य स्वागत हुआ।विजय संकल्प यात्रा व जन सभा में कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ,यात्रा संयोजिका श्रीमती रेनू अधिकारी, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विमला रावत ,विधानसभा प्रभारी गोविंद पिलखवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला , पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, तीनों मंडलों के अध्यक्ष क्रमशः राजेंद्र जसवाल त्रिलोक भंडारी, आनंद बुधानी , छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व दर्जा मंत्री नरेन्द्र रौतेला ,तीनों मंडलों के महामंत्री तीनों मंडल के सभी मोर्चा के अध्यक्ष , अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीखेत श्रीमती रेखा पांडे ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ,धन सिंह रावत ,गोपाल उप्रेती ,डॉ वी डी एस नेगी, शशांक रावत, पीडी शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा धर्मेंद्र बिष्ट,नगर महामंत्री ललित मेहरा ,सभासद चिलियानौला नगरपालिका ,मदन कुवार्बी अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश कुवार्बी,पूर्व नगर अध्यक्ष रानीखेत हंसा दत्त बवाड़ी ,चंदन भगत, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, विपिन भार्गव, सुल्तान खान, श्रीमती मुन्ना रावत ,दीप्ति बिष्ट, प्रदीप बिष्ट ,पावस जोशी ,कैलाश बिष्ट सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6