विश्व हिन्दू परिषद ने पूर्व विधायक करन माहरा द्वारा विहिप, बजरंग दल को निशाना बनाने की निंदा की, माहरा की राम लला सम्मान रैली पर उठाए सवाल
रानीखेत – विश्व हिन्दू परिषद ने आपातकालीन बैठक आयोजित कर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा एक में श्रीराम मंदिर अयोध्या में दान चोरी मामले के बहाने विहिप व बजरंग दल को निशाना बनाए जाने की निंदा की है।
यहां विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित बैठक में विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल एक धर्मरक्षक एवं सांस्कृतिक संगठन है उसे अपनी राजनीति के लिए निशाना बनाना ठीक नहीं है। लेकिन पूर्व विधायक करन माहरा द्वारा न सिर्फ ऐसा किया गया है अपितु राम लला के सम्मान में रैली निकाल कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि स्थानीय स्तर पर तमाम मंदिरों व वाल्मीकि धर्मशाला की दुर्दशा पर आज तक वे न बोले और न ही उन्होंने प्रयास किए, इतना ही नहीं कालू सिद्ध मंदिर को कालू सैय्यद बाबा मजार में तब्दील करने के प्रयास पर वे मौन रहे और आज वहां वे प्रसाद बांटते नज़र आते हैं। विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष ने कहा कि छावनी परिषद स्कूल की भूमि को भी उन्होंने समुदाय विशेष को धार्मिक कक्ष निर्माण हेतु दिए जाने पर सहयोग किया।इसी तरह यहां धर्मांतरण मामले में भी पूर्व विधायक करन माहरा चुप्पी साधे रहे। लेकिन आज वे सिर्फ राजनीति के लिए श्री राम लला के सम्मान में रैली निकाल कर हिंदू हितैषी दिखना चाहते हैं।
विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि विहिप और बजरंग दल धर्म रक्षक संगठन है आज भी देश में जहां हिंदू हितों पर आंच आती है विहिप,बजरंग दल पुलिस को सूचित कर उसकी मौजूदगी में लाइव कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा हमारा संगठन धर्म रक्षक संगठन जो भी अपने धर्म रक्षण की ईमानदारी से बात करेगा हम उसके साथ खड़े होंगे।
बैठक में जिला मंत्री विपिन कुमार भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष रघुवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, नगर उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह मनराल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद ने पूर्व विधायक करन माहरा द्वारा विहिप, बजरंग दल को निशाना बनाने की निंदा की, माहरा की राम लला सम्मान रैली पर उठाए सवाल
पेयजल की मांग को लेकर भिकियासैंण तहसील में क्षेत्रीय जनता का प्रदर्शन, मांग न माने जाने पर 14जुलाई से भूख हड़ताल और विधानसभा चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान