निवर्तमान व्यापार मंडल महासचिव ने चुनाव लड़ने से वंचित रखने के फैसले को बताया एकतरफा, प्रांतीय अध्यक्ष से कहा हमारा पक्ष भी सुना जाए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – नगर व्यापार मंडल के निवर्तमान महासचिव संदीप गोयल ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन्हें बिना पक्ष सुने चुनाव लड़ने से वंचित रखने के फैसले को अन्यायपूर्ण ठहराया है।

नगर व्यापार मंडल निवर्तमान महासचिव संदीप गोयल ने प्रांतीय अध्यक्ष को भेजें पत्र में कहा है कि आपकी अध्यक्षता में विगत माह 26जून को हुई चुनाव कार्यकारिणी की बैठक में , जिसमें चुनाव समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे , निवर्तमान व्यापार मंडल पदाधिकारियों को न सूचना दी गई और न‌ ही अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया,तथा एकतरफा निर्णय लेते हुए हुए निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया जिसकी सूचना उन्हें समाचार माध्यमों से प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

निवर्तमान महासचिव संदीप गोयल ने पत्र में कहा है कि जो कथित दोषारोपण आपके द्वारा मेरे ऊपर लगाया गया है कृपया मेरा दोष बताने की कृपा करें ताकि मैं अपना पक्ष रख सकूं और साक्ष्यों के माध्यम से आपके संदेह को दूर कर सकूं। उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए अवसर देने का प्रांतीय अध्यक्ष से अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad