इंतजार ख़त्म.. छात्र संघ चुनाव की तारीख़ का हुआ ऐलान,२४दिसम्बर को होंगे कुविवि छात्र संघ चुनाव

ख़बर शेयर करें -

लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव किए जाने को लेकर तारीख घोषित कर दी है कुलसचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि छात्र संघ चुनाव 24 दिसंबर को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के सम्बन्ध में अपर सचिव, उच्च शिक्षा अनुभाग-4, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून के पत्र संख्या-1004@XXIV-C-4/2022- 25(11)/2017 दिनांक 05 दिसम्बर 2022 से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार छात्र संघ चुनाव 24 दिसम्बर, 2022 को सम्पन्न करवाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad