कहां गिरा मकान?महिला की मौत ,चार घायल

ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर: पर्वतीय क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश से जान माल के नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। गत दिवस बागेश्वर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अब देर रात सोमेश्वर के सुतोली गांव में एक मकान भर-भराकर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। हादसे के बाद गांव वाले दौडक़र मौके पर पहुुंचे जहां अन्य लोगों को बचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

फिलहाल एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मामला सोमेश्वर तहसील के सुतोली गांव का है। जहां प्रकाश राम का परिवार रात में सोया था। देर रात उसका मकान भर-भराकर गिर गया। हादसे में घर में प्रकाश राम की मां, पत्नी और बच्चे थे। घर के सभी सदस्य मलबे में दब गये। अचानक चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़ आये। आनन-फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

इस दौरान हादसे में प्रकाश राम की पत्नी राधा देवी की मौत हो गई, जबकि घर के सभी सदस्यों को सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रकाश राम को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में पुष्पा देवी, प्रकाश राम का पुत्री आयशा आर्या पुत्र रवि आर्या और पुत्री महक आर्या को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी दे गई।