हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसजन सामाजिक समरसता का संदेश लेकर निकलेंगे:प्रदीप टम्टा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान जन संवाद कार्यक्रम को भारत जोड़ो यात्रा का ही विस्तार प्रारूप बताते हुए यात्रा के अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा और बूथ लेवल तक जनता से सम्पर्क किया जाएगा।

यहां स्प्रिंग फील्ड में अभियान की तैयारी को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने यात्रा की रूपरेखा के बावत जानकारी दी कहा कि इस यात्रा के दो पड़ाव है, पहला नगर, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर व दूसरा ज़िला व प्रदेश स्तर पर। यह यात्रा कईं मायनों में महत्वपूर्ण है। यात्रा का उद्देश्य बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के साथ जनता से सीधे जुड़ कर विश्वास हासिल करना है।इस जन सम्पर्क अभियान के माध्यम से मौजूदा नफरती माहौल के बीच सामाजिक सौहार्द, एकता और  अखंडता का संदेश देने कांग्रेसी घर-घर जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट व संचालन ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष भतरोजखांन कैलाश पंत, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक् प्रमुख रचना रावत, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, व्यापार मंडल महिला उपाध्याय नेहा माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत, गीता पंवार, हेमंत माहरा, कुलदीप कुमार, हेमंत रौतेला, यतीश रौतेला, सुरेश पवार, विश्व विजय सिंह माहरा, ललित आर्या, राजू भट्ट, दीप उपाध्याय, सुमित कुमार, नंद किशोर, कुलदीप बिष्ट, नवीन आर्या, सोनू सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे।