सौनी में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत सौनी में देर शाम को महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। 

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने और इस अमानवीय कृत्य के विरोध में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार एवं लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकालकर हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर महिला कांग्रेस लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक ने कहा कि आतंकवाद देश की एकता के लिए खतरा है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि घटना से पूरा देश आक्रोशित है। उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि आतंकियों को ऐसी सख्त सजा मिले कि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने से पहले दस बार सोचे। कैंडल मार्च में स्थानीय महिलाओं ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad