रानीखेत में महिला कांग्रेस का नारी न्याय सम्मेलन संपन्न,अब कांग्रेस गांव-गांव नारी न्याय यात्रा निकाल महिलाओं को करेगी जागरूक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज रानीखेत में महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ऐलान किया गया कि जनपद में गांव -गांव तक नारी न्याय यात्रा निकाल कर ग्रामीण महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरौला रहे। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि नारी न्याय यात्रा पूरे जनपद में आयोजित कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक महिला से मिलकर उनको अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। विश्वास जताया गया कि जागरूक महिलाएं भाजपा की दमनकारी केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम आगामी लोकसभा चुनाव में करेगी । संकल्प लिया गया कि लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगी और महिलाओं के न्याय के लिए निरंतर कार्य करेगी।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं महिला कांग्रेस संरक्षिका रचना रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, एस०सी० प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष कंचन आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक हेमंत रौतेला, कामिनी पंत, पुष्पा डोगरा, इंद्रा रावत, ललित बिष्ट, सुनीता आर्या, विमल जोशी, करुणा नेगी, चंदन बिष्ट, विश्व विजय सिंह माहरा, सुरेंद्र पावर, पंकज थापा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रह्लाद नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश