रानीखेत की यागिनी रौतेला ने जेईई मेंस 2022 में किया शानदार प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
डायरेक्शन क्लासेस हल्द्वानी में अशोक हाल गर्ल्स रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल मजखाली की कक्षा 12 की छात्रा मूल निवासी सदर बाजार, रानीखेत यागिनी रौतेला ने जेईई मेंस-2022 में शानदार प्रदर्शन कर 99 परसेंटाइल हासिल कर रानीखेत का नाम रौशन किया। जिससे रानीखेत वासियों में खुशी का माहौल है।
ज्ञात हो कि यागिनी रौतेला, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला व बिंदु रौतेला सभासद छावनी परिषद रानीखेत की बड़ी सुपुत्री हैं।
इस खुशी के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, अधिवक्ता राजेश रौतेला, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ज़िला अध्यक्ष महेश आर्य नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी,
व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह मेहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, गोपाल सिंह देव, एडवोकेट हरीश मनराल, बार उपाध्यक्ष ललित आर्या, सभासद सुकृत साह, ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमंत रौतेला व बसंत नेगी आदि ने खुशी ज़ाहिर के रानीखेत की बेटी के उज्ज्वल व सम्पन्न भविष्य की कामना की।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत