हल्द्वानी-अल्मोडा़ हाईवे पर पत्थर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत
खैरना:अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि बाईक सवार दोनों युवक पत्थर बाइक पर गिरने के बाद बाइक सहित खाई में जा गिरे, पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पड़ाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व वहां से जा रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन