भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा कर सीडीएस विपिन रावत सहित मृतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: गत दिवस कुन्नूर तमिल नाडु में हेलीकॉप्टर mi-17 के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं उनकी धर्मपत्नी सहित सैन्य अधिकारियों की असमय मृत्यु होने पर भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुभाष चौक स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस विपिन रावत का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि दी गई तथा परमपिता परमेश्वर से सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व संगठन महामंत्री कैलाश पंत छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी , नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, चंदन भगत, हंसा दत्त बवाड़ी, महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ,अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष विपिन भार्गव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुल्तान खान, खीम सिंह मेहरा, प्रकाश कुवार्बी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट , विमल भट्ट,रतन सिंह मेहरा,संजय पंत,जगदीश अग्रवाल,रमेश जोशी,गणेश राम ,पूरन सिंह बिष्ट,जीवन सिंह रावत, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री ललित मेहरा द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad