परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया बाबा साहेब अंबेडकर स्मृति कार्यक्रम
रानीखेतः भारतीय जनता पार्टी ने नगर के प्रत्येक बूथ पर ग़रीबों,शोषितों के लिए आजीवन समर्पित,प्रखर राष्ट्रवादी, संविधानशिल्पी भारत रत्न बाबासाहेब बी॰आर॰अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज उनकी स्मृति में गोष्ठियों का आयोजन कर उनका भावपूरित स्मरण किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर नगर के बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।कहा कि बाबा साहेब ने समता मूलक समाज के लिए जो कार्य किया वह हम सबके लिए प्रेरणा शिखा बना रहेगा।सामाजिक न्याय के लिए वे हमेशा कार्य करते रहे।उनके द्वारा बताए गए संवैधानिक पर चलना ही उन्हें सही मायने में श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल आशुतोष शाही, महामंत्री ललित मेहरा, श्रीमती विमला रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट ,यशवंत नैनवाल ,जगदीश अग्रवाल, रमेश जोशी, रेखा पांडे,ललित कैलब, दीवान सिंह बिष्ट , हंसादत्त बवाड़ी, विनोद भार्गव ,वेद प्रकाश ,ललित मोहन पंत ,प्रकाश कुवार्बी आदि कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।




रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए