अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर रानीखेत में गूंजी न्याय की आवाज, गांधी पार्क में हुआ बुद्धि -शुद्धि यज्ञ
रानीखेत-: अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांधी पार्क रानीखेत में महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अंकिता हत्याकांड से जुड़े शेष सवालों का निष्पक्ष समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर ‘एक दिया अंकिता के नाम’ अभियान के तहत अंकिता भंडारी की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही पीड़ित बेटियों के न्याय की कामना को लेकर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीप जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों को न्याय और सुरक्षा दिलाने के संकल्प का प्रतीक है।महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने भी बेटियों के न्याय और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवान, महिला नगर महासचिव कुसुम जोशी, इंद्रा रावत, नाज़िश, स्वाति बंसल, माधवी जयाल, हेमा मेहरा, कुसुम बिष्ट, वंदना जयाल, गीता माहरा, हिमानी आर्या, ललिता, वंदना, रेवती, राधा बिष्ट सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
वहीं पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, एससी विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पंचायती राज जिलाध्यक्ष त्रिलोक आर्या, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, एससी जिला सचिव नवीन आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, संजय बिष्ट, जीतन जयाल, हेमंत बिष्ट, संदीप बंसल, प्रदीप रावत सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘एक दिया अंकिता के नाम’ के माध्यम से अंकिता भंडारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।



अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर रानीखेत में गूंजी न्याय की आवाज, गांधी पार्क में हुआ बुद्धि -शुद्धि यज्ञ
एस एस बी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में भक्तिभाव से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा