रानीखेत मां नंदा- सुनंदा महोत्सव में चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया और सिमरा रहे अव्वल

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -मां नंदा सुनंदा महोत्सव में आज अंतरविद्यालयी चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में एपीएस रानीखेत की प्रिया और सीनियर वर्ग में सिमरा पहले स्थान पर रही।

मां नन्दा -सुनन्दा महोत्सव में आज अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने शिरकत की । प्रतियोगिता कक्षा एक से बारहवीं तक तीन वर्गों में आयोजित की गई थी ।नंदा देवी मंदिर परिसर में ही मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती गीतांजलि सती एवं कु.जोया थे। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की बारहवीं की छात्रा प्रिया प्रथम और मिशन इंटर कॉलेज की निदा और निहारिका क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में सिमरा प्रथम, रिमशा द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को महोत्सव के सांस्कृतिक संयोजक विमल सती और संरक्षक हरीश लाल साह ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर मां नंदा सेवा समिति समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कोषाध्यक्ष मोहिल साह और रामेश्वर गोयल सहित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एस एस बी की पर्वतारोहण टीम माउंट श्रीकंठ अभियान के लिए रवाना
ADVERTISEMENTS Ad Ad