जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-जे एंड जे सिटी मांटेसरी विद्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के चंदन सिंह मेहरा (राजकीय इंटर कॉलेज रधुली पीपल) अजय चंद जी (मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत) मनमोहन देव (रा॰ उ ॰ मा॰ वि॰ चिलियानौला), राजीव खाती (रा॰ इं॰ का॰ देवलीखेत), श्रीमती गीता शर्मा(रा॰ बा॰ ई॰ का॰ रानीखेत) महावीर सिंह बिष्ट( बी॰एस॰ सी॰ कोच) भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का विकास करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत की प्रिय गिरी ने जीता स्वर्ण, तनुजा माहरा ने कांस्य,उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन किया

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान कर आगामी स्तर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी प्रतिभागियों, खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीखेत में खेल दिवस पर हुआ मैराथन का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad