जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीखेत में खेल दिवस पर हुआ मैराथन का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज विद्यालय में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैराथन में विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश व उमंग के साथ दौड़ में भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
मैराथन के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खेल दिवस पर रानीखेत में 5 ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रारंभिक मुकाबले सिटी मॉन्टेसरी स्कूल और चिलियानौला-2 ने जीते
ADVERTISEMENTS Ad Ad