एपीएस रानीखेत ने सेंट्रल कमांड प्रिंसिपल्स मीटिंग–2026 में जीतीं तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियाँ
रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने वार्षिक कमांड प्रिंसिपल्स मीटिंग 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियाँ प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंट टाउन में किया गया।

इन ट्रॉफियों को लेफ्टिनेंट जनरल सी जे जयचंद्रन, चीफ ऑफ स्टाफ, हेड क्वार्टर, मध्य कमान द्वारा कमलेश जोशी, प्रधानाचार्य, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को प्रदान किया गया।
विद्यालय को प्राप्त उपलब्धियों में,सेंट्रल कमांड की मीडियम केटेगरी में ओवरआल बेस्ट आर्मी पब्लिक स्कूल की ट्रॉफी,कक्षा XII में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सर्वाधिक प्रतिशत के लिए ए डब्लू ई एस सेंट्रल कमांड रोलिंग ट्रॉफी और कक्षा X में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सर्वाधिक प्रतिशत के लिए चेयरमैन, बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, ए डब्लू ई एस सेंट्रल कमांड रोलिंग ट्रॉफी शामिल हैं।
विद्यालय के अनुसार ये उपलब्धियाँ विद्यालय के निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों और प्रबंधन के सतत सहयोग का प्रमाण हैं।यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पूरे ए पी एस रानीखेत परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है तथा विद्यालय की उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक ने सभी शिक्षकों को बधाई दी एवं भविष्य में और बेहतर करने के लिये प्रोत्साहित किया।

एपीएस रानीखेत ने सेंट्रल कमांड प्रिंसिपल्स मीटिंग–2026 में जीतीं तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियाँ
रानीखेत में भव्य कदली वृक्ष यात्रा के साथ 137वें मां नंदा महोत्सव का आगाज़, 19 सितंबर को होगी मां की प्राण प्रतिष्ठा