पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस, ओजोन परत के महत्व और संरक्षण के प्रति किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत ने सेंट्रल कमांड प्रिंसिपल्स मीटिंग–2026 में जीतीं तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियाँ

कार्यक्रम में शिक्षिका किरण बिष्ट रानीखेत -ने छात्राओं को ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों और पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने पर्यावरण सुरक्षा को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर और भाषण के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने धामी सरकार पर बेशकीमती संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया
Ad Ad