गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अग्निवीरों को बांधी राखी, सैनिकों ने विद्यार्थियों को दिए उपहार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व रक्षाबंधन बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आज के आर सी के अग्निवीरों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा देश के लिए तैनात सैनिकों को राखी बांधी गई, तथा सैनिकों द्वारा विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल की ओर से उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी , कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी तथा श्री पंकज थापा द्वारा सैनिकों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad