​पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

ख़बर शेयर करें -



​द्वाराहाट -पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, द्वाराहाट में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करके किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

विद्यालय परिसर से कौला तक निकली इस रैली में छात्राओं ने ओजस्वी नारों और तख्तियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला के जरिए नशे से होने वाले शारीरिक व सामाजिक नुकसान को दर्शाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका नेगी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को खोखला करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर एक स्वस्थ व नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम शिक्षिका लता कांडपाल और रेनू तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad