जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली की गार्गी रावत हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री से होंगी सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा गार्गी रावत 14सितंबर को हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सम्मानित होंगी। गार्गी ने भाषायी प्रतियोगिता 2026में कविता लेखन में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अमूल्य वनस्पति धरोहर पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन को सौंपी गई; साह परिवार ने दादा की ऐतिहासिक हर्बेरियम संपदा दान की

उत्तराखंड भाषा संस्थान उत्तराखंड सरकार द्वारा अगस्त में भाषायी प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों से कविता , निबंध व एकांकी विधाओं पर प्रविष्टियां आमंत्रित की थीं। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री और भाषा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा गार्गी रावत ने कविता लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे व‌ शिक्षक शिक्षिकाओं ने गार्गी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नन्दा -सुनंदा सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS Ad Ad