संगठन के लिए समर्पित दीप पांडेय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए, रानीखेत विधानसभा से पार्टी टिकट के सशक्त दावेदार हैं पांडेय
रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के लिए निरंतर समर्पित, निष्ठावान और वरिष्ठ कार्यकर्ता दीप पांडेय को प्रदेश कार्यसमिति विस्तार करते हुए बतौर कार्यसमिति सदस्य शामिल किया है।बूथ और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले दीप पांडेय को जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन ने चुनाव के ठीक पहले सांगठनिक मजबूती की कवायद जाहिर की है। बता दें, कि दीप पांडेय मौजूदा वक्त में रानीखेत विधानसभा से पार्टी टिकट के सबसे सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं।
प्रदेश कार्यसमिति में दीप पांडेय को जगह देकर पार्टी संगठन ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी देने की कोशिश की है पार्टी में मेहनत और निष्ठावान कार्यकर्ता को हमेशा सम्मान मिलता है।वरिष्ठ नेता और पूर्व एसएसबी सहायक सेनानायक दीप पांडेय को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया जाना क्षेत्र में सांगठनिक मजबूती और भावी चुनावी रणनीतियों के लिहाज से एक बेहद अहम पड़ाव माना जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता दीप पांडेय द्वारा निरंतर किए जा रहे क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क के आधार पर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के प्रमुख संभावित दावेदारों में गिना जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पृष्ठभूमि के दीप पांडेय लंबे समय से संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। प्रशासनिक सेवा (एसएसबी) के अनुभव और लगातार जनता के बीच पैठ के कारण वे स्थानीय समीकरणों को साधने में सक्षम माने जाते हैं।
श्री पांडेय को प्रदेश कार्यसमिति में लिए जाने से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है, वहीं क्षेत्र में टिकट की दावेदारी की राजनीति भी आने वाले समय में काफी दिलचस्प हो सकती है।

संगठन के लिए समर्पित दीप पांडेय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए, रानीखेत विधानसभा से पार्टी टिकट के सशक्त दावेदार हैं पांडेय
मां नन्दा -सुनंदा सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ