राजकीय इंटर कॉलेज शेर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ, एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल
रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज शेर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अल्मियाकांडे के लगभग 250 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, ग्राम प्रधान पजीना हिम्मत सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। विद्यालय की खेल प्रभारी श्रीमती ऋतु के निर्देशन में विभिन्न विद्यालय में से आए हुए अध्यापकों द्वारा विभिन्न एथलेटिक्स एवं टीम गेम करवाए गए। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग 100 मीटर में काजल ,200 मीटर में विमला फर्तयाल, 400 मीटर में भूमिका फर्त्याल, लंबी कूद में तनुजा ,गोला फेक में यतीसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 60 मीटर दौड़ में सीमा, लंबी कूद में रचना द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में 3000 मीटर में अतुल बिष्ट ,200 मीटर में रोशन सिंह ,ऊंची कूद में नयन,1500 मीटर दौड़ में पूरन सिंह मेहरा ,100 मीटर दौड़ में विवेक नेगी ,400 मीटर दौड़ में सुजल सिंह ,चक्का फेंक में राजेश कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, नकद धनराशि एवं मैडल प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन तथा खेल को भी जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता हिंदी ललित कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं विशेष प्रयास के लिए प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुणाल रावत, संकुल समन्वयक गाड़ी उमेश सुयाल, संकुल समन्वयक नौगांव योगेश चंद्र ,वरिष्ठ प्रवक्ता भवर सिंह, कुलदीप कुमार, संजय कुमार लोहनी , ललित कुमार, श्रीमती गीता गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार, भुवन चंद्र , प्रदीप कुमार भारती, मनोज जोशी, कैलाश सिंह कर्मयाल शंकर बिष्ट नरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, धर्मेश बोहरा,डॉ विनीता खाती, श्रीमती ममता जोशी आदि उपस्थित थे।







राजकीय इंटर कॉलेज शेर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ, एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल
गनियाद्योली–सिंगोली–दौलाधार–चलसिया पड़ौली मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग