द्वाराहाट में दो दिवसीय उत्तराखंड खेल महाकुंभ का शुभारंभ, पहले दिन दौड़ मुकाबलों में दिखा कौशल

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -द्वाराहाट में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत मिशन इंटर कॉलेज द्वाराहाट के मैदान में न्याय पंचायत विजयपुर के दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शानदार आगाज हुआ ।

बता दें कि राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तराखंड द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजयपुर युगल किशोर आर्य एवं इस खेल कार्यक्रम की संयोजिका सोनिका नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि युगल किशोर आर्य ने खेलों को छात्रों में अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के लिए आवश्यक बताया। ग्राम प्रधान कौंला रजनी आर्या ने सभी प्रतिभागियों को हमेशा स्वस्थ रहने एवं जीवन पथ पर आगे बढ़ने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नन्दा -सुनंदा सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

कार्यक्रम की संयोजिका प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। इस न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर -14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक – बालिकाओं ने एथलेटिक्स जैसे -दौड़,लंबी कूद, गोला क्षेपण,कबड्डी, खो-खो आदि खेल विधाओं में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए शानदार मुकाबले किए। बालक अंडर- 14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में भास्कर सिंह,सुशांत सिंह एवं रचित साह ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान एवं 600 मीटर की दौड़ में सुशांत,जतिन एवं तनुज ने प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में वैशाली,निशा एवं भाविका ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 600 मीटर की दौड़ में निशा अधिकारी,भाविका हर्बोला एवँ वैशाली ने प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
बालिका अंडर- 19 आयु वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में हिमानी, रिया एवं दीपा ने प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालक अंडर-19आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु,पवन,हिमांशु ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान,तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 1500 मीटर की दौड़ में नितिन,रोशन एवं दर्शन ने प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालक अंडर -14 गोला क्षेपण में राज आर्या ने प्रथम स्थान एवं बालिका अंडर-14 गोला क्षेपण में उषा ने प्रथम प्राप्त किया। अंडर- 14 बालिका वर्ग में जीजीआईसी द्वाराहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राज बिष्ट, वीरेंद्र नेगी ,मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इन प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अनिता कोठारी, संगीत सिंह , माया मेहरा,त्रिभुवन उपाध्याय, बिशन अधिकारी, कामांक्षी कांडपाल, तुषार कांडपाल,जयपाल सिंह, साक्षी तिवारी,रितु उपाध्याय, भावना जोशी, तनुजा,मेघा पंत आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा को निष्ठावान कार्यकर्ता की आई याद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी में किया शामिल
ADVERTISEMENTS Ad Ad