भाजपा को निष्ठावान कार्यकर्ता की आई याद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी में किया शामिल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार में वरिष्ठ एवं निष्ठावान पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देना एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है। चुनाव नज़दीक है लिहाजा भारतीय जनता पार्टी ने उपेक्षित रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित करना शुरू कर दिया है। रानीखेत विधान सभा क्षेत्र के ऐसे ही वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र शेखर भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

करीब साढ़े तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आ रहे ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौला निवासी चन्द्र शेखर भट्ट को संगठन ने उनकी मेहनत और निष्ठा का देर से सही सम्मान दिया है। माना जा रहा है विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और जमीनी पकड़ का लाभ संगठन को मिलेगा साथ ही उनका अनुभव नए कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में उपयोगी साबित होगा।श्री भट्ट संगठन में निचले स्तर पर कई दायित्व संभाल चुके हैं।वे जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा का दायित्व भी निभा चुके हैं। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर पार्टी ने चुनाव से पहले सांगठनिक ढांचा मजबूत करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

पार्टी संगठन के इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, एपल मैन गोपाल दत्त उप्रेती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।श्री भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad