मां नन्दा -सुनंदा सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-मां नन्दा सुनन्दा सेवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैरम प्रतियोगिता का आज शुभारम्भ हुआ ।प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में पहले ही दिन खासा उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष एकल वर्ग में 37 टीमों तथा डबल्स वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिभाग कर रहीं है।

प्रतियोगिता के पहले दिन एकल वर्ग के मुकाबलों से शुरुआत हुई। पहले मुकाबले में बालम सिंह ने महेश को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में कुन्दन सिंह और भुवन जनी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भुवन जनी विजयी रहे। वहीं तीसरे मुकाबले में अमित ने मनोज पांडे को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा को निष्ठावान कार्यकर्ता की आई याद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी में किया शामिल

डबल्स वर्ग में आज का पहला मुकाबला आनन्द-चंदन की जोड़ी और कमल-नन्दकिशोर की जोड़ी के बीच खेला गया।

मुकाबलों में ललित बिष्ट, विनय कुमार एवं कुलदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज शेर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ, एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल

इस अवसर पर आनन्द सिंह, अमित कुमार, रमेश अधिकारी, पियूष साह, बालम सिंह, मुकेश कुमार, कृपाल मेहरा, प्रशांत, सुन्दर कुमार, अमन, हेम पांडे, मनोज पांडे, महेश, चन्द्रादत्त बेलवाल, केवलानन्द सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी से सम्मान प्राप्त करेंगी

मां नन्दा -सुनंदा सेवा समिति द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध करा रही है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad