विकास कार्यों के शिलापट तोड़ने से भाजपाइयों में आक्रोश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी को ज्ञापन देकर क्षेत्र में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के विकास कार्यों के शिलापट तोड़े जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक व नशीले इंजेक्शन की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, अल्मोडा़, पिथौरागढ़ व हल्द्वानी से गिरफ्तार हुए तस्कर

ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा कुंठित मानसिकता दर्शाते हुए क्रमशः खुशाल कोट मोटर मार्ग,टाना -खग्यार मोटर मार्ग, टूनाकोट मोटर मार्ग, एराडी़ इंटर लाकिंग का शिलापट, पटना गांव में सीसी मार्ग का शिलापट तोड़ दिए गए हैं ज्ञापन में शिलापट तोड़ने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा आ रहा दुग्ध वाहन कैंची के पास शिप्रा नदी में गिरा, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष ललित सिंह मेहरा, विमल भट्ट, मोहन नेगी, गिरीश भगत,दीप भगत, उमेश पंत, संदीप गोयल, नीरज तिवारी, विनोद भार्गव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदा डेयरी उत्पादों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूद कर बचाई जान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad