वन विभाग द्वारा सौनी रेंज में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सौनी- वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग, सौनी रेंज द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वन दरोगा सुनील कुमार, वन दरोगा विपिन तोमर, वन दरोगा मुकेश पांडे, वन दरोगा किरण चमियाल एवं वन बीट अधिकारी विमला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में भुवन उपाध्याय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पड़लिया पंत, ग्राम प्रधान विक्रम उपाध्याय तथा दिगंबर नेगी, ललित मोहन रावत, हर्षवर्धन, नरेंद्र बिष्ट, श्याम उपाध्याय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़, एक जीवन” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा वनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया।

वन विभाग द्वारा सौनी रेंज में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
‘रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में’ उद्घोष के साथ रानीखेत में कांग्रेस की विशाल जनआक्रोश रैली, राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग