विधानसभा सल्ट में लगेंगी460स्ट्रीट लाइट्स, विधायक महेश जीना ने किया शुभारंभ
भिकियासैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से राज्य योजना वर्ष 2023-2024 उरेड़ा (अल्मोड़ा) के अन्तर्गत आज सल्ट विधानसभा में लगने जा रहीं 460 स्ट्रीट लाइट्स का विधायक महेश जीना ने मानिला मंडल स्थित ग्राम सभा सबोली से शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक जीना ने कहा कि ये सभी स्ट्रीट लाइट व्यक्ति विशेष के घरों में न लगाते हुए सार्वजनिक स्थान जैसे मार्केट, मंदिर, स्कूल आदि में ही लगाई जाएंगी जिससे इसका लाभ समाज के हर वर्ग को सामान्य रुप में मिल सके। इस अवसर पर सुरेश कड़ाकोटी, प्रदीप सिंह मावड़ी, मंजीत भगत, सुजीत चौधरी, संजय सत्यवली सहित ग्रामसभा सबोली के ग्रामीण उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र