नंदा देवी समिति रानीखेत की नई कार्यकारिणी गठित, गौरव भट्ट अध्यक्ष व गौरव तिवारी महासचिव चुने गए
रानीखेत – नन्दा देवी कार्यालय में आयोजित बैठक में नंदा देवी समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें गौरव भट्ट अध्यक्ष व गौरव तिवारी महासचिव चुने गए।
निवर्तमान अध्यक्ष अंशुल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में द्वारा नन्दा समिति की पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गौरव भट्ट अध्यक्ष , दीपक पंत उपाध्यक्ष , गौरव तिवारी महासचिव , अभिषेक कांडपाल उपसचिव , मोहिल साह कोषाध्यक्ष , पंकज साह सांस्कृतिक सचिव और सौरभ अग्रवाल सांस्कृतिक सहसचिव चुने गये ।
बैठक में आगामी नन्दा देवी महोत्सव को भव्यता और धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।जिस हेतु जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेंद्र पंत , परमवीर सिंह मेहरा , पंकज साह, गौरव भट्ट, गौरव तिवारी, भुवन सती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में प्रबंधन समिति और पीटीए बैठक में मेधावी छात्राएं सम्मानित