केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव जारी, इस सप्ताह भारतीय प्रांतों के भोजन पर विद्यार्थी दे रहे हैं जानकारियां

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में कई कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 28 सितंबर से 11 दिसंबर, 2023 तक 75 दिनों के लिए भाषा अनेक भाव एक थीम के साथ भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन इन दिनों जारी है। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय भाषाओं और टेक्नोलॉजी के उपयोग के माध्यम से भाषा सीखने को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। रानीखेत केन्द्रीय विद्यालय में भी भाषा अनेक भाव एक थीम के साथ इन दिनों भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

यहां केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में पिछ्ले माह 28सितंबर‌ को भारतीय भाषा उत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ।इस क्रम में 11 दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक सप्ताह भाषा, साहित्य, खानपान,लोक संस्कृति आदि से सम्बंधित कार्यक्रम होने हैं।आज प्रांतीय भोजन पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों के भोजन पर जानकारियां प्रस्तुत की।इस सप्ताह विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रान्तों के व्यंजनों की जानकारी प्रार्थना सभा के दौरान साझा की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप विभाग के द्वारा विभिन्न शिक्षकों व विद्यार्थियों के सहयोग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

11 दिसंबर को महान राष्ट्रवादी तमिल कवि और सेनानी सुब्रमण्यम भारती जिन्हें महाकवि भारती के नाम से जाना जाता था कि जन्म जयंती पर ग्रैंड फिनाले भारतीय भाषा उत्सव के साथ 75 दिवसीय आयोजन का समापन होगा।

इन थीम पर हो रही हैं एक्टिविटी-
सप्ताह 1-28 सितंबर से 4 अक्टूबर: पर्यावरण/प्रकृति
सप्ताह 2-5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर: साहित्य
सप्ताह 3-12 से 18 अक्टूबर: भोजन
सप्ताह 4-19 से 25 अक्टूबर: अपने परिवेश को जानना
सप्ताह 5-26 अक्टूबर से 1 नवंबर: मेरा विद्यालय
सप्ताह 6-2 से 8 नवंबर: वैल्यू
सप्ताह 7-9 नवंबर से 15 नवंबर: अंकगणित एवं गणित
सप्ताह 8-16 से 22 नवंबर: अपनी प्रतिभा दिखाएं
सप्ताह 9-23 से 29 नवंबर: मेरे विचार, मेरा आइडिया
सप्ताह 10-30 नवंबर से 6 दिसंबर: रीडिंग एंड एक्सप्रेशन
सप्ताह 11-7 दिसंबर से 11 दिसंबर: श्री सुब्रमण्यम भारती को समर्पित

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश