मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए रानीखेत से फुटबॉल में ज़ैद उद्दीन, कार्तिक और अजय सिंह का चयन
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231016-WA0064-1024x890.jpg)
रानीखेत– मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत फुटबॉल खेल में रानीखेत केन्द्रीय विद्यालय के ज़ैद उद्दीन एवं कार्तिक कैड़ा और ताड़ीखेत के अजय सिंह का चयन हुआ है।इन उदीयमान खिलाड़ियों को ₹2000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 14से 23वर्ष वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के छात्र ज़ैद उद्दीन पुत्र कमाल उद्दीन और कार्तिक कैड़ा पुत्र नागेंद्र सिंह कैड़ा का चयन हुआ है वहीं ताड़ीखेत के अजय सिंह पुत्र केदार सिंह का चयन हुआ है। बता दें कि इस हेतु पिछले माह के अंत में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए थे। इधर , उपर्युक्त छात्रों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और नगर के खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231016_202539.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231016_202602.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)