‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय एस एस बी से जवानों ने निकाली साइकिल रैली

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय एस एस बी रानीखेत में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।


साइकिल रैली को परिक्षित बेहरा, उप महानिरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली से रानीखेत बाजार के मुख्य मार्ग एवं ऐतिहासिक तिरंगा चौक से गुजरते सुंदर और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के बीच से गुजरी एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पुनः सीमान्त मुख्यालय पहुंचकर उत्साहपूर्वक संपन्न हुई | कार्यक्रम में बल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दैनिक जीवन में शारीरिक फिटनेस को अपनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक दिनचर्या में साइकिल चलाने के प्रति प्रोत्साहित करना है, जिससे न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है। सीमांत मुख्यालय रानीखेत नियमित तौर पर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है | कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम करने और फिट रहने की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad