रानीखेत में 136वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 15सितंबर से 23सितंबर तक होगा आयोजन, जानिए कब क्या होगा,
रानीखेत – 136वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मां नंदा -सुनंदा सेवा समिति की बैठक में महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।महोत्सव का आयोजन 15सितंबर से 23सितंबर तक होगा।
बैठक में तय हुआ कि 15सितंबर पंचमी के दिन प्रातः नौ बजे विमल भट्ट निवास माधव कुंज राय स्टेट से कदली वृक्ष लाए जाएंगे जिनसे उसी दिवस मूर्ति निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।19सितंबर को अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा -सुनंदा देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन पूर्वाह्न से अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता शुरू होगी। पूर्व वर्षों की भांति महिलाओं की झोड़ा ,छपेली प्रतियोगिता, मेहंदी,ऐपण ,चित्रकला, कुमाउनी व्यंजन,मांगल गीत, विवाह गीत,फैंसी ड्रेस, पारम्परिक परिधान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं व बच्चों, महिलाओं के मनोरंजक खेलकूद भी आयोजित होंगे।23सितंबर को मां नन्दा सुनंदा का डोला भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ प्रातः 10बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से निकलेगा जबकि स्कूली सांस्कृतिक शोभा श्री शिव मंदिर से आरम्भ होगी।
बैठक में आयोजनों के लिए प्रायोजक तलाशने और आर्थिक सहयोग के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया गया जिससे कार्यक्रम को अधिक भव्य रूप दिया जा सके।बैठक में समिति के संरक्षक मंडल क्रमशः हरीश लाल साह,विमल सती,किरन लाल साह, मुकेश साह, अनिल वर्मा ,भुवन सती, अनिल पांडे ने अपने विचार एवं सुझाव रखे।
बैठक की अध्यक्षता गौरव भट्ट ने की।बैठक में मोहिल साह पीयूष साह, राजेन्द्र पंत,अभिषेक कांडपाल ,दीपक पंत , पंकज साह ,सौरभ अग्रवाल, ललितमोहन नेगी, गौरव तिवारी, मनीष साह,अमित साह आदि लोग उपस्थित रहे।



रानीखेत में 136वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 15सितंबर से 23सितंबर तक होगा आयोजन, जानिए कब क्या होगा,
रामनगर के योगेश्वर प्रसाद देवरानी वाराणसी में होंगे सम्मानित,मिलेगा प्रतिष्ठित रामायणी सम्मान