उत्तराखंड में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, पीएसी जवान दबा
रुड़की– सोमवार को कलियर-धनोरी के अमृत लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा हो गया है। कालेज बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसमें पीएसी का जवान दबा गया।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
सोमवार के दिन कॉलेज में बाथरूम की ओर बनी एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में एक पीएसी जवान के दब गया। बताया गया है कि पीएसी जवान दुमंजिले में बाथरूम गया था। दरअसल इन दिनों यहां उत्तराखंड पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई हुई है।
सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मलबे में दबे जवान आदिल को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत


ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन