सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में ‘साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता माह’ का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय के तत्वावधान में ‘साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता माह’ का सोमवार को शुभारंभ हुआ। डिजिटल युग में बढ़ती ऑनलाइन चुनौतियों और साइबर खतरों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य बलकर्मियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

कार्यक्रम के संचालन के दौरान देबासीस पाल, कमान्डेंट (संचार) ने उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को साइबर सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी सावधानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

अमित कुमार, महानिरीक्षक द्वारा बलकर्मियों को मजबूत पासवर्ड निर्माण, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, संदिग्ध लिंक व कॉल से बचाव तथा सोशल मीडिया निजता सेटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और रिपोर्टिंग पोर्टल की प्रक्रिया भी समझाई गई। अक्टूबर 2026 माह के दौरान चलने वाले जागरूकता अभियान के माध्यम से सीमांत मुख्यालय के समस्त कार्मिकों को साइबर सुरक्षा की सर्वोत्तम पद्धतियों से लैस करने तथा एक सुरक्षित व जागरूक डिजिटल कार्य संस्कृति का निर्माण करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad