आर्मी पब्लिक स्कूल में उप जिला चिकित्सालय की ओर से एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से छात्राओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर आवश्यक टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में आयोजित इस पहल के लिए चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad