मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने टैक्सी संचालन बंद करने के फैसले को स्थगित किया।
रानीखेत- कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद अपने चार सितंबर को कुमाऊं मंडल में टैक्सी संचालन ठप रखने के निर्णय को स्थगित कर दिया है।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुमाऊं टैक्सी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने टैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया किया सरकार 12सितंबर को न्यायालय में उनका पक्ष मजबूती के साथ रखेगी। महासंघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगे अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जब तक माननीय उच्च न्यायालय का संशोधित फैसला नही आ जाता तब तक नैनीताल के भीतर हमारे वाहनों को रोका ना जाय ना ही चालान किया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जो टैक्सी वाहन 9 वर्ष बाद अपने संभागों में चलने को मजबूर हैं वे वाहन अपनी आयु सीमा पूर्ण होने तक समस्त उत्तराखंड में चल सकेंगे इसके लिए जल्द ही सरकार द्वारा आदेश पारित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के बाद कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने घोषणा की कि माननीय उच्च न्यायालय के फ़ैसला आने तक टैक्सी संचालन बंद के फैसले को स्थगित किया जाता हैं
मुख्यमंत्री से वार्ता में टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट,महासचिव नवल किशोर , कोषाध्यक्ष दीवान सिंह राणा, सचिव दीपक कुमार चौधरी, टैक्सी यूनियन गरूड़ अध्यक्ष कुन्दन सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन पिथौरागढ़ सदस्य संजय चौधरी शामिल रहे।


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र