वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निराधार पाये ग‌ए, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी ने रानीखेत निवर्तमान व्यापार मंडल को दी क्लीन चिट

ख़बर शेयर करें -



रानीखेत -प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी ने रानीखेत निवर्तमान व्यापार मंडल को क्लीन चिट दी है और उनके चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी न करने के आदेश को खारिज कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की रानीखेत नगर कार्यकारिणी पर गत वर्ष रानीखेत जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा नगर इकाई रानीखेत पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था जिसकी जांच अनुशासन समिति को सौंपी गई थी और नगर इकाई के आरोपित पदाधिकारियों को अनुशासन समिति के निष्कर्ष आने तक चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी से वंचित रखा गया था।
अब जबकि अनुशासन समिति का निर्णय आ गया है और उन्होंने कोई भी साक्ष्य न मिलने के कारण आरोपित पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से मुक्त कर दिया है। इस पर प्रदेश कार्यकारिणी में विचार विमर्श के बाद रानीखेत नगर इकाई के आरोपित पदाधिकारियों को क्लीन चिट देते हुए उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी न करने के पुराने आदेश को खारिज किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने कहा कि रानीखेत नगर इकाई की चुनाव प्रक्रिया पुनः नये सिरे से कराये जाने की आवश्यकता है। वर्तमान जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के त्यागपत्र से स्थिति पर विचार किया जाएगा।
नवीन चन्द्र वर्मा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के संदर्भ में महाविद्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई,लिंगदोह समिति, छात्र संघ नियमावली एवं आदर्श आचार संहिता के पालन पर विशेष जोर
Ad Ad