सुशीला तिवारी अस्पताल में बडा़ हादसा टला,विशाल पेड़ गिरने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त
हल्द्वानी:- सुशीला तिवारी अस्पताल में आज एक बडा़ हादसा होने से रह गया ।अस्पताल परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से पास में खड़ी एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और क ई मोटर साइकिलों को नुकसान पहुंचा अलबत्ता किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। विशाल पेड़ के गिरने से अस्पताल परिसर सहित अन्य इलाकों को जाने वाली विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में पेड़ गिरने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज और चालक मौजूद नहीं था। यही नहीं पेड़ के आसपास कोई लोग भी खड़े नहीं थे नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। सूचना के बाद मौके पर अस्पताल प्रशासन की टीम ने विद्युत विभाग को सूचना दी जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है ।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए