प्रभारी बोले, हरीश रावत नहीं होंगे सीएम फेस,कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लडे़गी चुनाव
राज्य में कांग्रेस की नई टीम घोषित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरीश रावत के चुनाव में चेहरा होने और नेता प्रतिपक्ष द्वारा इसे नकारे जाने की बीच बहस में आज प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने यह कहकर विराम लगा दिया कि हरीश रावत विधानसभा चुनाव 2022में चेहरा नहीं होंगे ,चुनाव सामूहिक नेतृत्व में ही लडा़ जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहाकि निस्संदेह हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण लेकिन विधान सभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लडा़ जाएगा। सत्ता में आने पर चुने गए विधायक और पार्टी फैसला लेगी कि सीएम का चेहरा कौन होगा ।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन