सीएम धामी आज पहुंचे अल्मोडा़,तमाम बडे़ नेताओं के साथ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 15 नवम्बर: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा तय कार्यक्रम के अनुसार आज अल्मोड़ा पहुॅचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री का आर्मी हैलीपैड में पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने होटल शिखर में आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, श्रीमती लॉकेट चटर्जी, केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, श्रीमती रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री सुरेश भट्ट, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, डीसीबी चैयरमैन ललित लटवाल, मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।