राजकीय इंटर कॉलेज शेर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज शेर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच तथा भावनात्मक संतुलन के महत्व से अवगत कराना था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी समस्याएं शिक्षकों और अभिभावकों के साथ साझा करने तथा पढ़ाई और दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम प्रभारी भंवर सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती गीता गोस्वामी एवं भुवन तिवारी ने विद्यार्थियों के लिए मानसिक तनाव दूर करने से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराईं। कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन और कार्ड बनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
निबंध प्रतियोगिता — सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12)
प्रथम स्थान: दिव्या करायत, कक्षा 9 — दयालुता का महत्व
द्वितीय स्थान: भूमिका बिष्ट, कक्षा 10 — साहस
तृतीय स्थान: हिमांशु नेगी, कक्षा 12 — सच्चा मित्र
कार्ड बनाओ प्रतियोगिता — सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान: रचना फर्त्याल, कक्षा 9
द्वितीय स्थान: सचिन करायत, कक्षा 9
तृतीय स्थान: बबीता, कक्षा 9
निबंध प्रतियोगिता — जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8)
प्रथम स्थान: प्रिया फर्त्याल, कक्षा 6
द्वितीय स्थान: खुशी रावत, कक्षा 7
तृतीय स्थान: रिया नेगी, कक्षा 8
कार्ड बनाओ प्रतियोगिता — जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान: वासु फर्त्याल, कक्षा 7
द्वितीय स्थान: भावना नेगी, कक्षा 6
तृतीय स्थान: प्रिया फर्त्याल, कक्षा 6
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.
कार्यक्रम में कुलदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, भुवन चंद्र, रोशनी चौहान, प्रदीप कुमार भारती, नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




राजकीय इंटर कॉलेज शेर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास