पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्रा श्रेया मठपाल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
रानीखेत -पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की मेधावी छात्रा श्रेया मठपाल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली जीत के साथ ही अब श्रेया आगामी राष्ट्रीय (नेशनल) स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
श्रेया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने श्रेया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रेया ने अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन से पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रधानाचार्या ने विश्वास जताया कि नेशनल प्रतियोगिता में भी श्रेया इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करेंगी।
इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी श्रेया को आशीर्वाद देते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। मंजू रावत ,किरण बिष्ट ,रितु उपाध्याय अनिता कोठारी भावना जोशी ,आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।




घिंगारी कुनेलाखेत में श्री रामलीला का भव्य मंचन, भाजपा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने किया शुभारंभ